20 साल से अधिक समय में सबसे बड़ी एकदिनी गिरावट के बाद रिकॉर्ड निचले स्तर पर लुढ़का पाक रुपया
पाकिस्तानी रुपया शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले 4% से अधिक गिरकर 262 के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। गुरुवार को पाकिस्तानी रुपए में 20 साल से अधिक समय में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई थी। दरअसल, पाकिस्तान की मनी एक्सचेंज कंपनियों ने ओपन मार्केट में डॉलर-रुपए के रेट पर सीमा खत्म करने का फैसला किया था।