20 से अधिक लोगों को काट चुके ₹21,000 के इनामी लंगूर को एमपी में प्रशासन ने पकड़ा
राजगढ़ (मध्य प्रदेश) में 15 दिनों के भीतर 8 बच्चों समेत 20 से अधिक लोगों को काट चुके 'मोस्ट वॉन्टेड' लंगूर को वन विभाग व नगर पालिका की टीम ने पकड़ लिया है और उसका वीडियो सामने आया है। नगर पालिका ने लंगूर पर ₹21,000 का इनाम घोषित किया था। उसकी तलाश में ड्रोन की भी मदद ली गई।