200% का रिटर्न शेयरहोल्डर्स को देने के बाद अब 3:1 बोनस शेयर देगी बजाज स्टील
बजाज स्टील इंडस्ट्रीज़ ने अपने शेयरधारकों को 3:1 के रेशियो में बोनस शेयर देने का एलान किया है। इसके लिए रिकॉर्ड डेट 12 नवंबर 2024 तय की गई है। इस साल कंपनी के शेयरों ने अब तक शेयरहोल्डर्स को 200% का रिटर्न दिया है जबकि 5 वर्षों में कंपनी ने 2600% से ज़्यादा रिटर्न दिया है।