200 आईपीएल मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बने अश्विन, आरआर के कप्तान ने भेंट की खास जर्सी
राजस्थान रॉयल्स (आरआर) के ऑल-राउंडर रविचंद्रन अश्विन सोमवार को मुबंई इंडियंस (एमआई) के खिलाफ मैच के दौरान 200 आईपीएल मैच खेलने वाले 10वें खिलाड़ी बन गए। आरआर के कप्तान संजू सैमसन ने अश्विन को इस मौके पर एक खास
जर्सी भेंट की। सीएसके के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आईपीएल के इतिहास में सर्वाधिक (253) मैच खेलने वाले खिलाड़ी हैं।