200 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही एक कार काफिले में आ गई, मेरी मौत हो सकती थी: ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने ऐक्सिडेंट में सिर में लगी चोट को लेकर बताया है कि 200 किलोमीटर/घंटा की रफ्तार से एक कार अचानक उनके काफिले में आ गई थी। उन्होंने कहा, "ड्राइवर को अचानक ब्रेक लगाने पड़े और मेरा सिर डैशबोर्ड से टकरा गया। मेरी मौत भी हो सकती थी...खिड़की खुली थी इसलिए मेरी जान बच गई।"