200 भारतीयों को ले जा रहे चार्टर्ड विमान को जमैका से वापस दुबई भेजा गया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया है कि दुबई से उड़ान भरे एक चार्टर्ड विमान को किंग्स्टन (जमैका) से वापस भेज दिया गया। उन्होंने कहा कि अधिकारी यात्रियों के दस्तावेज़ों से असंतुष्ट थे। विमान में कथित तौर पर करीब 200 भारतीय थे और संदेह है कि पर्यटक मेक्सिको से अमेरिका में अवैध रूप से प्रवेश करना चाहते थे।