200 लड़कियों के यौन शोषण के मामले में आरोपी के खिलाफ बिहार में गिरफ्तारी वॉरंट जारी
मुज़फ्फरपुर (बिहार) सीजेएम कोर्ट ने नौकरी का झांसा देकर 200+ युवतियों-किशोरियों का यौन शोषण करने के मामले में डीबीआर यूनिक नेटवर्किंग कंपनी के निदेशक मनीष सिन्हा के खिलाफ गिरफ्तारी वॉरंट जारी किया है। पीड़िताओं द्वारा जून में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद मामला सामने आया था। एक पीड़िता ने उसका 3 बार गर्भपात कराने का भी आरोप लगाया था।