200 वर्षों तक ज़मीन के लिए लड़ते रहे दो परिवार, सदियों पुरानी चिट्ठी ने सुलझाया विवाद; क्या था संदेश?
दो चीनी परिवारों में ज़मीन की सीमा को लेकर करीब 200-वर्षों से विवाद था जिसे सुलझाने के लिए अदालत ने विद्वान झांग यिंग की सदियों पुरानी चिट्ठी की मदद ली। इसमें दीवार के लिए थोड़ी ज़मीन छोड़ने की सलाह देते हुए लिखा था 'महान दीवार आज भी मौजूद है...उसे बनवाने वाला शासक नहीं।' इससे प्रेरित होकर परिवारों ने समझौता किया।