200 से अधिक कन्नड़ फिल्में कर चुके 74 वर्षीय ऐक्टर लक्ष्मण का हार्ट अटैक से हुआ निधन
कन्नड़ फिल्मों के अभिनेता लक्ष्मण का सोमवार को बेंगलुरु में 74-वर्ष की उम्र में निधन हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, लक्ष्मण उम्र संबंधी बीमारी से पीड़ित थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनका निधन हो गया। उन्होंने 200 से अधिक कन्नड़ फिल्मों में बतौर सीनियर आर्टिस्ट काम किया। कई फिल्मी हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया है।