2002 के गुजरात दंगों में 17 लोगों की हत्या करने के सभी आरोपी हुए बरी
2002 के गुजरात दंगों में 2 बच्चों समेत अल्पसंख्यक समुदाय के 17 लोगों की हत्या करने के 22 आरोपियों को पंचमहल (गुजरात) की एक अदालत ने सुबूतों के अभाव में बरी कर दिया है। 8 आरोपियों की मौत हो चुकी है। अभियोजन पक्ष के अनुसार, हत्या के बाद सुबूत नष्ट करने की मंशा से पीड़ितों के शव जलाए गए थे।