2002 में हादसे में दोनों पैर गंवाने वाले भगवान शिव के भक्त ने शुरू की अपनी 12वीं अमरनाथ यात्रा
जयपुर (राजस्थान) के आनंद सिंह ने अपनी 12वीं अमरनाथ यात्रा शुरू कर दी है। 2002 में हादसे में अपने दोनों पैर गंवाने वाले आनंद ने बताया, "मैंने 2010 से बाबा अमरनाथ के दरबार में जाना शुरू किया था...अबतक केवल 3 बार इस यात्रा पर नहीं जा सका...मेरा और भगवान शिव के बीच रिश्ता हर साल मज़बूत होता जा रहा है।"