200-300 लोगों के पास है देश की संपत्ति, ये है पीएम मोदी के भारत की सच्चाई: राहुल गांधी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में 'भारत जोड़ो यात्रा' ने शुक्रवार को हरियाणा में प्रवेश किया। इस दौरान पानीपत में राहुल ने कहा, "200-300 लोगों के पास देश की पूरी संपत्ति है।" उन्होंने कहा, "देश की सभी कंपनियों का मुनाफा देखें तो 90% मुनाफा सिर्फ 20 कंपनियों के हाथ में है। ये है नरेंद्र मोदी के हिंदुस्तान की सच्चाई।"