2008 की आर्थिक मंदी की भविष्यवाणी करने वाले 'बिग शॉर्ट' ने अब लगाया ₹9,700 करोड़ का बड़ा दांव
2008 की आर्थिक मंदी की सटीक भविष्यवाणी कर 'बिग शॉर्ट' कहलाए निवेशक माइकल बरी ने $1.1 बिलियन (करीब ₹9,700 करोड़) का नया दांव लगाया है। उनकी कंपनी सायन असेट मैनेजमेंट ने एनवीडिया और पैलंटिर के शेयर शॉर्ट किए हैं। बरी का मानना है कि एआई स्टॉक्स की तेज़ी के बीच बाज़ार में जल्द ही गिरावट आ सकती है।