सोने की कीमतें 2008 के बाद सबसे बड़ी मासिक गिरावट की कगार पर
MCX पर इस साल सोने की कीमत ₹1,92,991/10 ग्राम के सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद अब लगभग ₹1,42,413/10 ग्राम पर आ गई है जो उच्चतम स्तर से ₹50,600 (26%) की गिरावट है। अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में सोने की कीमतें इस महीने लगभग 12.5% गिरने की राह पर है जो अक्टूबर 2008 के बाद से सबसे बड़ी मासिक गिरावट होगी।