2008 में धोनी ने जब ड्रॉप किया तो वनडे से संन्यास लेना चाहता था, सचिन ने रोक दिया था: सहवाग
पूर्व भारतीय ओपनर वीरेंद्र सहवाग ने बताया है कि 2008 में जब एम.एस. धोनी ने उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज़ में प्लेइंग इलेवन से बाहर किया था तब वह एकदिवसीय क्रिकेट से संन्यास लेना चाहते थे। बकौल सहवाग, "मैंने सोचा...सिर्फ टेस्ट क्रिकेट खेलूंगा…उस समय सचिन तेंदुलकर ने मुझे रोका था…उन्होंने कहा था, 'यह आपके जीवन का बुरा दौर है...इंतज़ार करो'।"