2009 के बाद टेस्ट में 150+ रन बनाने वाले पाकिस्तान के पहले विकेटकीपर बने रिज़वान
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान 2009 के बाद किसी टेस्ट मैच में 150 से ज़्यादा रन बनाने वाले पाकिस्तान के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। रिज़वान ने यह उपलब्धि बांग्लादेश के खिलाफ खेले जा रहे मैच में गुरुवार को हासिल की। रिज़वान ने मैच की पहली पारी में 171* रन बनाए और 11 चौके व 3 छक्के जड़े।