2009 में US में फेल हो गए थे प्लेन के इंजन, पायलट ने नदी पर लैंड करवाकर बचाई थी 155 जानें
अमेरिका में 15 जनवरी-2009 में न्यूयॉर्क से नॉर्थ कैरोलिना के लिए निकले यूएस एयरवेज़ के प्लेन पर पक्षियों से टकराने से उसके दोनों इंजन फेल हो गए थे। इसके बाद अनुभवी कैप्टन चेसली सुलेनबर्गर उर्फ सली और को-पायलट जेफ्री ने इस गंभीर स्थिति में प्लेन को हडसन नदी में उतारकर विमन में सवार सभी 155 लोगों को बचा लिया था।