2009 में पहली बार कार्तिक से मिला था, वह काफी हाइपरऐक्टिव व कन्फ्यूज़ थे: कोहली
आरसीबी द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में विराट कोहली ने बताया है कि वह दक्षिण अफ्रीका में चैंपियंस ट्रॉफी 2009 के दौरान पहली बार दिनेश कार्तिक से मिले थे। उन्होंने कहा, "उस समय वह मुझे काफी कन्फ्यूज़ और हाइपरऐक्टिव इंसान लगे थे। वह हर जगह घूमते रहते थे।" कार्तिक ने हाल ही में आईपीएल से संन्यास लिया है।