2011 की विश्व कप विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई ने उस समय दी थी कितनी राशि?
'स्पोर्ट्सस्टार' की रिपोर्ट के मुताबिक, एमएस धोनी की कप्तानी में 2011 की वनडे विश्व कप विजेता भारतीय टीम को बीसीसीआई ने कुल ₹39 करोड़ दिए थे। बकौल रिपोर्ट, टीम के हर एक सदस्य को ₹2 करोड़, कोचिंग व सपोर्ट स्टाफ के हर एक सदस्य को ₹50 लाख जबकि हर एक चयनकर्ता को ₹25 लाख का बोनस दिया गया था।