2011 विश्व कप विजेता भारतीय टीम से राजनीति में शामिल होने वाले चौथे क्रिकेटर हैं यूसुफ
टीएमसी में शामिल हुए यूसुफ पठान वनडे विश्व कप-2011 की विजेता भारतीय टीम से राजनीति में शामिल होने वाले चौथे क्रिकेटर हैं। गौरतलब है, श्रीसंत 2016 में बीजेपी की ओर से केरल विधानसभा का चुनाव लड़े थे जबकि गौतम गंभीर 2019 में बीजेपी से लोकसभा सांसद चुने गए और हरभजन सिंह 2022 में 'आप' से राज्यसभा सांसद चुने गए थे।