2011 से अब तक हर साल कितने भारतीयों ने छोड़ी नागरिकता?
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने लोकसभा में बताया कि 2011 से अबतक 17.50 लाख लोगों ने भारतीय नागरिकता छोड़ी है और 2023 में अबतक 87,026 लोग भारतीय नागरिकता छोड़ चुके हैं। 2022 में 2,25,620, 2021 में 1,63,370, 2020 में 85,256, 2019 में 1,44,017, 2018 में 1,34,561, 2017 में 1,33,049, 2016 में 1,41,603 और 2015 में 1,31,489 भारतीयों ने नागरिकता छोड़ी।