2014 के बाद से किन देशों को पछाड़कर 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना भारत?
सरकार ने 'X' पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें बताया गया है कि 2014 में भारत दुनिया की 10वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था था और वह रूस, इटली, ब्राज़ील, फ्रांस और यूके को पछाड़कर पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बताया कि भारत अगले पांच वर्षों में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा।