2014 में जो आए वह क्या 2024 के आगे रह पाएंगे?: पीएम मोदी का नाम लिए बिना नीतीश
नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम लिए बिना बुधवार को कहा, "2014 में जो आए...वह क्या 2024 के आगे रह पाएंगे?" नीतीश ने प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवारी पर कहा, "हम किसी चीज़ के उम्मीदवार के दावेदार नहीं है।" उन्होंने कहा, "2024 के लिए सब एकजुट हो जाएं।"