2015 की यूपीएससी टॉपर टीना डाबी ने आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से की शादी
यूपीएससी 2015 की टॉपर व आईएएस अधिकारी टीना डाबी ने बुधवार को एक निजी समारोह में 2013 बैच के आईएएस अधिकारी डॉ. प्रदीप गवांडे से शादी कर ली जिसकी तस्वीर सामने आई है। शादी की एक तस्वीर के बैकग्राउंड में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की फोटो भी दिख रही है। टीना व गवांडे ने मार्च 2022 में ही सगाई की थी।