2015 के बाद एनआरआई पतियों के भारतीय पत्नियों को छोड़ने की शिकायतें हुईं दोगुनी: सरकार
विदेश मंत्रालय के डेटा के अनुसार, 2015 के बाद से एनआरआई पतियों द्वारा भारतीय पत्नियों को छोड़ने की शिकायतें दोगुनी हो गई हैं। मंत्रालय को जनवरी 2020 से अक्टूबर 2023 तक इससे संबंधित कुल 5,339 शिकायतें मिलीं। 2015 में एनआरआई द्वारा पत्नियों को छोड़े जाने की 796 शिकायतें दर्ज हुई थीं जिसके बाद 2022 में सर्वाधिक 1,669 शिकायतें सामने आईं।