2017 का वर्ल्ड कप नहीं जीत पाने के अलावा मुझे कोई दूसरा मलाल नहीं है: मिताली राज
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान मिताली राज ने एक सवाल के जवाब में ट्वीट किया है कि 'उन्हें 2017 में विश्व कप नहीं जीत पाने के अलावा कोई दूसरा पछतावा नहीं है'। गौरतलब है, फाइनल में भारतीय टीम इंग्लैड से हार गई थी। उन्होंने अपनी रिटायरमेंट पर कहा, "यह फैसला अचानक नहीं लिया...हमेशा खेल की सेवा में रहूंगी।"