2017 में एग्स फ्रीज़ करा लिए थे, उस समय यह प्रक्रिया भारत में बहुत महंगी थी: ईशा गुप्ता
अभिनेत्री ईशा गुप्ता ने 'ईटाइम्स' को बताया है, "मैंने 2017 में अपने एग्स फ्रीज़ करा लिए थे और उस समय यह प्रक्रिया भारत में बहुत महंगी थी।" उन्होंने बताया, "मैं अपने बॉयफ्रेंड मैनुएल कैम्पोस गुलार (स्पेनिश बिज़नेसमैन) से 2019 में मिली थी। हम शादी करना चाहते हैं और यह जल्द ही होगी। मैं चाहती हूं कि मेरे तीन बच्चे हों।"