2017-2021 के बीच किन राज्यों व यूटी में दहेज की वजह से मौत का एक भी केस नहीं हुआ दर्ज?
सरकार ने बताया है कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 2017-2021 के बीच दहेज की वजह से मौत के 35,493 मामले दर्ज हुए जिनमें सर्वाधिक 11,874 उत्तर प्रदेश के रहे। इसके बाद सर्वाधिक मामले बिहार (5,354), मध्य प्रदेश (2,859) और पश्चिम बंगाल (2,389) में दर्ज हुए। वहीं, मिज़ोरम और लक्षद्वीप में इसका एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ।