2017 से 2022 तक सीवर व सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान 347 लोगों की मौत हुई: सरकार
केंद्र सरकार ने मंगलवार को बताया कि वर्ष 2017 से 2022 तक सीवर और सेप्टिक टैंकों की सफाई के दौरान कुल 347 लोगों की मौत हुई। सामाजिक न्याय मंत्री वीरेंद्र कुमार ने लोकसभा में बताया कि 2017 में 92, 2018 में 67, 2019 में 116, 2020 में 19, 2021 में 36 और 2022 में अब तक 17 मौतें हुईं।