2018 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में किन प्रमुख पार्टियों को मिले थे कितने प्रतिशत वोट?
राजस्थान में 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को राज्य की 200 सीटों में से 100 सीटें मिली थीं और पार्टी को कुल 39.30% वोट मिले थे जबकि बीजेपी को 73 सीटें और 38.77% वोट मिले थे। वहीं, बसपा को 4.03%, सीपीआई(एम) को 1.22%, सीपीआई को 0.12%, एनसीपी को 0.19% और निर्दलीय उम्मीदवारों को 9.47% वोट मिले थे।