2018 के सैंडपेपर गेट में 3 से ज़्यादा लोग शामिल थे: डेविड वॉर्नर के मैनेजर
ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर के मैनेजर जेम्स अर्स्किन ने दावा किया है कि 2018 के सैंडपेपर गेट में 3 से ज़्यादा लोग शामिल थे। उन्होंने कहा, "वहां कई लोग थे...उस समय दो क्रिकेटरों ने कहा था, 'क्यों न हम सच बता दें...वे हम सबको बर्खास्त नहीं करेंगे'।" वॉर्नर, स्टीव स्मिथ और कैमरून बैनक्रॉफ्ट पर बॉल-टैम्परिंग को लेकर प्रतिबंध लगा था।