2018 में एलन मस्क के यौन दुराचार को छिपाने के लिए स्पेसX ने दिए थे $2,50,000: रिपोर्ट
एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2018 में सीईओ एलन मस्क के खिलाफ यौन दुराचार के दावे के निपटारे के लिए स्पेसX ने एक फ्लाइट अटेंडेंट को $2,50,000 दिए थे। फ्लाइट अटेंडेंट ने 2016 में मस्क पर अंग प्रदर्शन करने, उसकी अनुमति के बिना उसकी टांग पर हाथ फेरने और इरॉटिक मसाज के बदले घोड़ा देने की पेशकश का आरोप लगाया था।