2018 में कैंसर सर्जरी के बाद मेरे शरीर पर 24 इंच का घाव था: सोनाली बेंद्रे
ऐक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे ने 2018 में हुई कैंसर सर्जरी को लेकर बताया है कि सर्जरी के बाद उनके शरीर पर 24 इंच का घाव था। सोनाली ने बताया, ''मेरे डॉक्टर्स ने मुझसे कहा था कि 'हम तुम्हें जल्द-से-जल्द अस्पताल से जाते हुए देखना चाहते हैं'।'' बकौल सोनाली, उनका अभी भी न्यूयॉर्क में इलाज चल रहा है।