2018 से अब तक उच्च न्यायालयों में 661 न्यायाधीशों की हुई नियुक्ति: केंद्र
केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने राज्यसभा में बताया है कि 2018 से अब तक उच्च न्यायालयों में 661 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई। मेघवाल के मुताबिक, इनमें 21 एससी, 12 एसटी श्रेणी, 78 अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) और 499 सामान्य श्रेणी से हैं। बकौल मेघवाल, मई-2014 से अब तक उच्चतम न्यायालय में 62 न्यायाधीशों की नियुक्ति की गई।