2018 से अब तक आईआईटी, एनआईटी व आईआईएम में 61 छात्रों ने की आत्महत्या: सरकार
केंद्र सरकार ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) और भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में 2018 से 2023 के बीच 61 छात्रों ने आत्महत्या की है। सरकार ने बताया, "इन संस्थानों में 2018 में 11, 2019 में 16, 2020 में 5, 2021 में 7 और 2022 में 16 छात्रों ने आत्महत्या की।"