2019 के पुलवामा आतंकी हमले के 32 वर्षीय आरोपी की हार्ट अटैक से हुई मौत

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 2019 में सीआरपीएफ जवानों के काफिले पर हुए आतंकी हमले के केस में आरोपी बिलाल अहमद कुची (32) की सोमवार रात जम्मू के अस्पताल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। उस पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकियों को साजो-सामान मुहैया कराने और पनाह देने का आरोप था। पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवानों की मौत हुई थी।

Load More