2019 के लोकसभा चुनाव में सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाले सीआर पाटिल ने नवसारी से जीता चुनाव
गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सीआर पाटिल ने नवसारी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार नैषधभाई भूपतभाई देसाई को 7.73 लाख वोटों से हराकर लगातार चौथी बार लोकसभा चुनाव जीत लिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में पाटिल ने 6,89,668 वोटों के रिकॉर्ड अंतर से चुनाव जीता था जो उस वक्त भारत के चुनावी इतिहास में जीत का सबसे बड़ा अंतर था।