2019 के हैदराबाद गैंगरेप-हत्या के आरोपियों को पुलिस ने जानबूझकर मारा: आयोग

हैदराबाद में 2019 में महिला पशु-चिकित्सक के गैंगरेप-हत्या के आरोपियों के एनकाउंटर की जांच कर रहे आयोग ने कहा है कि 'पुलिस ने आरोपियों को मारने के इरादे से उन पर जानबूझकर गोलियां चलाईं'। पुलिस ने कहा था कि चारों आरोपियों को मौका-ए-वारदात पर क्राइम सीन रीक्रिएट करने के लिए ले जाया गया था जहां उन्होंने भागने की कोशिश की।

Load More