2019 में जामिया विश्वविद्यालय में शरजील द्वारा दिया गया भाषण 'भड़काऊ' था: दिल्ली एचसी
दिल्ली हाईकोर्ट ने मंगलवार को कहा कि जेएनयू के पूर्व छात्र शरजील इमाम द्वारा 2019 में जामिया विश्वविद्यालय में दिया गया भाषण 'भड़काऊ' था। बकौल कोर्ट, शरजील उस भीड़ का हिस्सा था जो लोगों को उकसा रही थी। हाईकोर्ट ने जामिया हिंसा मामले में शरजील समेत 10 आरोपियों को बरी करने का निचली अदालत का फैसला पलट दिया है।