2019 में लोकसभा चुनाव जीतने के बाद से जेल में बंद यूपी के बसपा सांसद अतुल राय को मिली बेल
घोसी (यूपी) से बसपा सांसद अतुल राय को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने गैंगस्टर ऐक्ट के केस में ज़मानत दे दी है। 2019 में एक छात्रा से रेप के मामले में सांसद ने सरेंडर किया था जिसके बाद से वह जेल में हैं। हालांकि, रेप के मामले में उन्हें बरी किया गया था लेकिन गैंगस्टर ऐक्ट में वह जेल में बंद हैं।