2019 से अब तक 14,000 से अधिक बांग्लादेशियों को भेजा गया वापस: बीएसएफ रिपोर्ट
बीएसएफ की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 से अब तक 14,000+ बांग्लादेशियों को भारत-बांग्लादेश सीमा से वापस भेजा गया है। बकौल रिपोर्ट, 1-जनवरी, 2019 से 28-अप्रैल, 2022 के बीच कम-से-कम 9,233 बांग्लादेशियों को अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर उनके अवैध प्रवास के बाद भागने की कोशिश करते हुए जबकि भारत में प्रवेश करने की कोशिश के दौरान कम-से-कम 4,896 बांग्लादेशियों को पकड़ा गया।