2019-20 से 2021-22 के बीच हाथियों के हमले में 1,581 लोगों की हुई मौत: सरकार
केंद्रीय पर्यावरण व वन राज्यमंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने लोकसभा में बताया है कि 2019-20 से 2021-22 के बीच देश में हाथियों के हमले में 1,581 लोगों की मौत हुई है। चौबे ने बताया कि इस दौरान अवैध शिकार के कारण 27, ज़हर के कारण 8, करंट लगने से 198 और रेल दुर्घटनाओं में 41 हाथियों की मौत हुई है।