2020 के नतीजों को पलटने की साज़िश मामले में ट्रंप को अभियोजन से छूट नहीं: अमेरिकी अदालत
अमेरिका की संघीय अपीलीय अदालत ने कहा है कि पूर्व राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप को उन पर लगे 2020 के राष्ट्रपति चुनाव में अपनी हार के नतीजों को पलटने की साज़िश के आरोपों में अभियोजन से छूट नहीं है। दरअसल, ट्रंप ने दावा किया था कि उन पर लगे आरोप राष्ट्रपति के रूप में उनके कर्तव्यों का हिस्सा थे।