2020 के बाद दुनिया के 5 सबसे अमीरों की संपत्ति हुई दोगुनी, 5 अरब लोग हुए और गरीब: ऑक्सफैम
ऑक्सफैम की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के 5 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 2020 में $405 बिलियन से दोगुनी होकर पिछले साल $869 बिलियन हो गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि 2020 के बाद दुनियाभर में करीब 5 अरब लोग और गरीब हो गए हैं। बकौल रिपोर्ट, 2020 के मुकाबले वर्तमान में अरबपति लोग $3.3 बिलियन अधिक अमीर हैं।