2020 दिल्ली दंगा मामले में ज़मानत खारिज होने पर शरजील इमाम ने सुप्रीम कोर्ट का किया रुख
2020 उत्तर-पूर्वी दिल्ली दंगा मामले में आरोपी शरजील इमाम ने शनिवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। इससे पहले दिल्ली हाईकोर्ट ने उनकी ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी। शरजील पर उमर खालिद समेत अन्य आरोपियों के साथ दंगों की साजिश रचने का आरोप है। दंगों में 53 लोगों की मौत हुई थी और 700 से अधिक घायल हुए थे।