2020 से 2022 के बीच केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 436 जवानों ने की आत्महत्या: सरकार
केंद्र सरकार ने राज्यसभा में बताया है कि 2020 से 2022 के बीच सीआरपीएफ, बीएसएफ समेत अन्य केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों के 436 जवानों ने आत्महत्या की थी। सरकार ने बताया कि 2020 में 144, 2021 में 157 और 2022 में 135 जवानों ने आत्महत्या की थी। बकौल सरकार, इस दौरान सीआरपीएफ के सर्वाधिक (154) जवानों ने आत्महत्या की थी।