2020-21 में बीजेपी को ₹477 करोड़ और कांग्रेस को ₹74 करोड़ का चंदा मिला: चुनाव आयोग
चुनाव आयोग ने मंगलवार को बीजेपी और कांग्रेस को मिले चंदे की रिपोर्ट सार्वजनिक की। इसके मुताबिक, 2020-21 में बीजेपी को विभिन्न संस्थाओं, चुनावी ट्रस्टों और व्यक्तियों से ₹477 करोड़ से अधिक का चंदा मिला तो वहीं कांग्रेस को ₹74 करोड़ से अधिक का चंदा मिला है। गौरतलब है, 2019-20 में बीजेपी ने अपनी संपत्ति ₹4847 करोड़ घोषित की थी।