2020-25 तक बीते 30 साल में सबसे खराब रह सकती है वैश्विक अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक
विश्व बैंक ने कहा है कि लगातार तीसरे वर्ष 2024 में वैश्विक अर्थव्यवस्था की विकास दर धीमी रहने का अनुमान है। विश्व बैंक के मुताबिक, कोविड-19 महामारी, रूस-यूक्रेन युद्ध और दुनियाभर में महंगाई व ब्याज दरों में बढ़ोतरी के कारण 2020 के दशक के शुरुआती 5 वर्षों में वैश्विक अर्थव्यवस्था बीते 30-वर्षों का अपना सबसे खराब प्रदर्शन कर सकती है।