2021 के बाद पहली बार विधानसभा पहुंचे चंद्रबाबू, कहा था- 'सीएम बनने के बाद ही सदन में लौटूंगा'
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू शुक्रवार को करीब 2.5 साल बाद राज्य विधानसभा पहुंचे। दरअसल, नायडू 2021 में तत्कालीन सत्तारूढ़ दल वाईएसआरसीपी के मंत्रियों और विधायकों द्वारा उनकी पत्नी का कथित अपमान किए जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में रो पड़े थे। उन्होंने उस समय शपथ ली थी, "अब मुख्यमंत्री बनने के बाद ही सदन में लौटूंगा।"