2021 के बाद से तालिबानी शासन में 1,000 से अधिक अफगान नागरिक हमलों में मारे गए: यूएन
संयुक्त राष्ट्र के अफगानिस्तान मिशन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में अफगानिस्तान में तालिबान के शासन में आने के बाद से
मई तक देश में 1,095 लोग हिंसा में मारे गए जबकि 2,679 लोग घायल हुए। बकौल रिपोर्ट, 711 मौतें बाज़ारों, स्कूलों व धार्मिक स्थलों पर हुए हमलों में हुई। मारे गए लोगों में 92 महिलाएं व 287 बच्चे थे।